कानपुर, मई 7 -- चकेरी। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद शहर लौटे सांसद रमेश अवस्थी छावनी विधानसभा क्षेत्र के श्याम नगर में गुरुवार को भाजपा दक्षिण के निवर्तमान जिला महामंत्री राम बहादुर यादव द्वारा आयोजित विजय उत्सव सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल में सनातन, संस्कृति और बंगाल की जनता की जीत है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया। उन्होंने कहा यह जीत भाजपा के कार्यकर्ताओं के बलिदान, संघर्ष और शहादतों का परिणाम है। पश्चिम बंगाल की जनता ने सुशासन और राष्ट्रवाद की खातिर भाजपा को समर्थन देकर घुसपैठियों को संरक्षण देने वाले, भय फैलाने और तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों के गाल पर तमाचा मारा है। यह भी पढ़ें- बंगाल में विकास, राष्ट्रवाद, सनातन संस्कृति की जीत: रमेश भाजपा नेता राम बहादुर यादव ने 51 किलो की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.