शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- कलान। परौर इलाके के जरौली गांव निवासी हनीफ के बेटे की एक्सीडेंट मौत हो गई।जबकि हनीफ घायल हो गए।हनीफ अपने बेटे के साथ डीसीएम चलते हैं।बताया जा रहा है दो दिन पहले डीसीएम में भाड़ा लादकर बंगाल प्रांत में जा रहे थे।परिजनों ने बताया कि बिलासपुर जिले के इसलामगढ़ क्षेत्र में हाईवे पर डीसीएम ट्रक से टक्कर हो गई।जिसमें डीसीएम के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।इस हादसे में उनके बेटे अखलाक की मौत हो गई,जबकि हनीफ गंभीर रूप घायल हो गए हैं।घटना सोमवार देर रात बताई गई है।मंगलवार शाम शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।बताया जा रहा है हनीफ के दो बेटे थे एक बेटे की पहले मौत हो चुकी दूसरे बेटे की मौत होने से मां बेसुध हो गई।गांव में मातम पसर गया।हनीफ खां के दो पुत्र और पांच पुत्रियां हैं।तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है और दो पुत्रियां अ...