नई दिल्ली, मई 9 -- भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराने वाले बीजेपी के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी बंगाल में पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राज्यपाल आरएन रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ पांच अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली है जिनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टुड्डू और नीशीथ प्रमाणिक का नाम शामिल है। उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। इसके अलावा शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री पहुंचे थे।बन सकते हैं दो उपमुख्यमंत्री जानकारों का कयास है कि बंगाल में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। पहले उपमुख्यमंत्री दिलीप घोष और दूसरी अग्निमित्रा पॉल हो सक...