छपरा, अप्रैल 9 -- छपरा, एक संवाददाता। सारण लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी डॉ. रोहिणी आचार्य ने पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए चुनाव आयोग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। जिला राजद प्रवक्ता हरेलाल यादव द्वारा जारी बयान में डॉ. रोहिणी ने आरोप लगाया है कि करीब नब्बे लाख वैध मतदाताओं के नाम सूची से गायब कर दिए गए हैं। कई मामलों में एक ही परिवार के कुछ सदस्यों के नाम हैं जबकि अन्य के नाम हटा दिए गए हैं जो प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा और मतदाताओं की आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया। अपील प्रणाली भी प्रभावी नहीं रही। रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाया कि यह सब भाजपा को चुना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.