पटना, मार्च 8 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार, अराजकता और अन्याय की प्रतीक है। परिवर्तन यात्रा बंगाल की जनता की वह सशक्त पुकार है, जो राज्य को कुशासन से मुक्त कराएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन और विकास के नए युग की स्थापना करेगी। उपमुख्यमंत्री रविवार को परिवर्तन यात्रा के तहत पश्चिम बंगाल के क्रांतिमाल विधानसभा क्षेत्र (सिलीगुड़ी) में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह पश्चिम बंगाल में टीएमसी और इससे पहले वामपंथी शासन में गुंडागर्दी, अराजकता का दौर रहा, उसी तरह बिहार में भी लंबे समय तक राष्ट्रीय जनता दल के शासन में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब थी। लेकिन, अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में सुशासन की व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.