नई दिल्ली, मई 6 -- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी को यह भरोसा है कि जिस तरह पश्चिम बंगाल में कथित धांधली कर सत्ता हासिल की गई, वैसा ही प्रयोग राजस्थान में भी करने की कोशिश होगी। उन्होंने कहा कि इसी सोच के चलते राज्य सरकार जनहित के मुद्दों पर काम करने के बजाय चुनावी रणनीतियों में उलझी हुई है। मंगलवार को जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए डोटासरा ने कहा कि "बंगाल में लोकतंत्र को लूटा गया और उसी तरह की साजिश राजस्थान में भी रची जा सकती है, लेकिन कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी।" उन्होंने बीजेपी नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा, "कान खोलकर सुन लो, हम जान दे सकते हैं लेकिन संविधान पर आंच नहीं आने देंगे।"'लोकतंत्र की हत्या कर बनाई गई स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.