नई दिल्ली, मई 4 -- West Bengal Election Results: पश्चिम बंगाल में 15 साल से सरकार चला रहीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सुप्रीमो ममता बनर्जी चौथी पारी के लिए विधानसभा चुनाव जीत जाएं या फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जीतकर पहली बार सरकार बनाए, दोनों ही हालात कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए गुड न्यूज हैं। इमरजेंसी के बाद 1977 में कांग्रेस की बंगाल की सत्ता से विदाई हुई थी और आज 46 सालों के बाद वह विपक्ष में भी गिनने लायक नहीं बची है। लेकिन बंगाल चुनाव में कोई महत्वपूर्ण भूमिका नहीं रहने के बावजूद अगर साम-दाम-दंड-भेद के साथ लड़ी भाजपा जीत नहीं पाती है, तब कांग्रेस के लिए सुकून की बात होगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और गृह मंत्री अमित शाह के चुनाव प्रबंधन के बीच से जीत का शिकार किया जा सकता है। लेकिन, अगर भाजपा विजय पताका लहरा ...