नई दिल्ली, मई 4 -- AIMIM in Bengal: बिहार चुनाव में चौंकाने वाले प्रदर्शन के बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) को पश्चिम बंगाल से काफी उम्मीद थी। हालांकि ओवैसी की पार्टी की वोटिंग से पहले ही बड़ा झटका लग गया था जब हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के साथ गठबंधन टूटने के बाद ओवैसी ने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया और 12 सीटों पर उम्मीदवार उतारे। ये सभी सीटें मुस्लिम बहूल हैं। हालांकि, इस चुनाव में उनका खाता तक नहीं खोला। हुमायूं कबीर जरूर दोनों सीटों पर आगे चल रहे हैं। ओवौसी ने मालदा जिले की मोथाबारी और सुजापुर, मुर्शिदाबाद की सूती, रघुनाथगंज और कांडी, बीरभूम जिली की नलहाटी और मुरारई, उत्तर 24 परगना जिला की हाबरा, बारासात और बशीरहाट दक्षिण, पश्चिम बर्धमान में आसनसोल उत्तरी और...