नई दिल्ली, जून 4 -- पश्चिम बंगाल में सरकार जाने के बाद ममता बनर्जी को लगातार बिखराव का सामना करना पड़ रहा है। सबसे पहले उनकी सत्ता हाथ से छूटी और अब पार्टी भी टूटने की कगार पर है। 15 साल की सत्ता के दौरान ममता ने बंगाल के हर क्षेत्र पर जो पकड़ बनाई थी, वह भी अब छूटती नजर आ रही है। ताजा घटनाक्रम में ममता सरकार में मंत्री रहे अरुप बिस्वास के भाई स्वरूप बिस्वास को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्वरूप के ऊपर जबरन वसूली और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप हैं। बता दें, स्वरूप बिस्वास की बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के ऊपर अच्छी खासी पकड़ है। वह पूर्वी भारत सिनेमा तकनीशियन एवं श्रमिक संघ (FCTWEI) के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के गिरने के बाद स्वरूप के खिलाफ भी लोग खुलकर बोलने लगे थे। इसी क्रम में बंगाली फिल्म इंडस्ट्र...