लखनऊ, दिसम्बर 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने टीएमसी के निलंबित नेता हुमांयू कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद की नींव का पत्थर रखे जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। इससे जुड़े सवाल पर मीडिया से बातचीत में केशव ने कहा है कि यह सब टीएमसी की नौटंकी है। उन्होंने कहा कि बाबर के नाम पर वहां एक ईंट रखी गई है। मौर्य ने कहा कि वहां (पश्चिम बंगाल में) भाजपा की सरकार आने वाली है। उस एक-एक ईंट को उखाड़कर फेंक दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.