पटना, जनवरी 11 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेन्दु अधिकारी के काफिले पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की आराजक सरकार हिंसा और अन्याय के बल पर सरकार चला रही है। वहां भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं हैं। पांडेय ने रविवार को जारी बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल में सरकार के इशारे पर चुनावी हिंसा और गुंडागर्दी सत्ता की जरूरत बन चुकी है। यही वजह है कि चुनावी रण में जीत के लिए टीएमसी अपने प्रतिद्वंदियों पर हमला और खून-खराबा पर उतर आते हैं। यहां सत्ता संरक्षित टीएमसी के गुंडे अब भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को निशाना बना उन्हें डराना चाहते हैं। मगर ममता दीदी शायद यह भूल गई कि इस प्रदेश की जनता सबसे निडर है और अगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें करारी शिकस्त देने का मन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.