कोलकाता, मई 4 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा को बंपर बढ़त मिली है। बंगाल में पहली बार, भाजपा सरकार का सपना भगवा दल पूरा करता दिख रहा है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर आ रहे रुझानों के मुताबिक ही भाजपा अब तक 144 सीटों पर बढ़त बना चुकी है, जबकि टीएमसी 76 पर ही आगे है। ममता बनर्जी लगातार बांग्ला कार्ड खेलने की कोशिश कर रही थीं और 2021 में वह इस पर कामयाब भी हो गई थीं। लेकिन इस बार चीजें ऐसी बदलीं कि ममता बनर्जी और टीएमसी की जमीन ही खिसक गई। हालात ऐसे हैं कि ममता बनर्जी अपना गढ़ कहे जाने वाले भवानीपुर से खुद भी हार सकती हैं। इससे पहले 2021 में वह नंदीग्राम से हार गई थीं। इस बीच बंगाल की जीत में भाजपा के साइलेंट हीरो बने नेताओं की खूब चर्चा हो रही है। शुभेंदु अधिकारी और दिलीप घोष जैसे बंगाल भाजपा के कई नेताओं ने खूब मेहनत की है...