बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर खुशी से सराबोर हुए भाजपा कार्यकर्ता
पाकुड़, मई 4 -- पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी में महेशपुर प्रखंड के अंबेडकर चौक पर सोमवार शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार जश्न मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पटाखे फोड़कर जीत का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की काफी संख्या में भागीदारी रही। जिला महामंत्री साधन ठाकुर ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी भाजपा इसी तरह जनता की सेवा करती रहेगी। यह भी पढ़ें- भाजपा ने बंगाल समेत तीन राज्यों में जीत पर शहर में विजय उत्सव मनाया मौके में राहुल मिश्रा ने कहा कि ये जीत लोकतंत्र, अराजकता के खिलाफ और बंगाल को आगे ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.