लखीमपुरखीरी, मई 6 -- कुकरा। भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड सफलता की गूंज अब कस्बों तक पहुंच गई है। बंगाल की इस ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रांत संयोजक शेर अली खान के नेतृत्व में कुकरा क्षेत्र में विजय उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया एक-दूसरे को गुलाल लगाया और मिठाई बांटकर जीत की खुशियां साझा कीं। जश्न के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और भाजपा समर्थक मौजूद रहे। शेर अली खान ने सभी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर लाला अली मुद्दीन, मुंशी रईस, रौतास खान, छोटे खान, राशिद अल्वी, फरहान खान, शैजी खान और जहूर अंसारी सहित बड़ी संख्या में समर्थक और अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.