बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर कांधला में जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ बांटी झालमुड़ी
शामली, मई 5 -- कांधला। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी सफलता का जश्न कांधला कस्बे के जैन स्थानक चौराहे पर मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकना शुरू कर दिया। खुशी का यह माहौल देखते ही बन रहा था। राहगीरों को रोककर पश्चिम बंगाल का प्रसिद्ध व्यंजन झालमुड़ी और मिठाइयाँ बांटी गईं। डॉ. रश्मिकांत जैन ने कहा कि यह जीत पीएम मोदी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। मंडल उपाध्यक्ष प्रतिभा उर्फ सिमरन ने कहा कि बंगाल की जनता ने विकास और राष्ट्रवाद को चुना है। वरिष्ठ नेता राजीव शर्मा ने इसे राष्ट्रवाद की जीत बताया, जबकि कुशांक चौहान ने कहा कि अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत हुई है। यह भी पढ़ें- तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर बांटी मिठाइयां इस अवसर पर सभासद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.