धनबाद, मई 8 -- धनबाद। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर झामुमो के धरने को नौटंकी करार देते हुए महागठबंधन पर हमला बोला। कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत से झामुमो सहित पूरा महागठबंधन बौखला गया है। जनता का अपार समर्थन भाजपा के पक्ष में देखकर विपक्षी दल घबराहट और डर में राजनीति कर रहे हैं। यही कारण है कि जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए धरना और प्रदर्शन की नौटंकी हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब और आम लोगों को मिलने वाले किसी गैस सिलिंडर के मूल्य में वृद्धि नहीं की है। यह भी पढ़ें- गैस की बढ़ती कीमत व महंगाई के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन आमलोगों पर किसी प्रकार का अतिरिक्त बोझ नहीं डाला गया है। घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल किसी के दाम नहीं बढ़े हैं। झूठ फैलाकर जनता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.