कटिहार, मई 4 -- हसनगंज, संवाद सूत्र पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर हसनगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया। मौके पर एक दूसरे को अमीर गुलाल लगाकर पडा़का फोड़ते हुए झालमुढ़ी खाकर जीत का जश्न मनाते हुए भाजपा जिंदाबाद, जय श्रीराम के नारे लगाए गए। मौके पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल, महामंत्री गौतम कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्योतिष कांत सहित कार्यकर्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने इस बार निर्णायक जनादेश देकर यह साबित कर दिया है कि अब देश की राजनीति का केंद्र बिंदु विकास सुशासन और सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि खासकर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया और महिला सम्मान से जुड़े मुद्दों पर अपनी स्पष्ट राय दी। यह भी पढ़ें- बंगाल में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी साथ झालमुढ़ी खाकर खुशी का इजहार किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.