हाथरस, मई 4 -- ​सासनी। पश्चिम बंगाल के चुनावी परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की जीत से उत्साहित होकर कस्बा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। सोमवार को कस्बा के मुख्य बस स्टैंड पर भारी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। ​बंगाल की संस्कृति के रंग में रंगा जश्न ​इस विजय उत्सव की खास बात यह रही कि कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से झालमुड़ी बांटकर अपनी खुशी साझा की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह जीत सुशासन और विकास की जीत है। बस स्टैंड पर राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भी इस उत्सव में शामिल किया गया।​नारेबाजी यह भी पढ़ें- भाजपा की प्रचंड जीत पर निकाला गया विजय जुलूस और उत्साह​कार्यकर्ताओं ने "भारत माता की जय" और पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि...