बंगाल में बैन होगी मांस-मछली! धीरेंद्र शास्री ने बताया 'पाखंड', फिर छिड़ी वेज-नॉन वेज की बहस
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- जन्माष्टमी के अवसर पर हनुमान कथा सुनाने के लिए बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तीन दिनों के लिए पश्चिम बंगाल के लिलुआ आए थे। बंगाल की अपनी इस यात्रा के दौरान, बागेश्वर धाम के मुख्य पुजारी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दुर्गा पूजा को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसने राज्य में सियासी हलचल बढ़ा दी है। एक बार फिर यह बहस छिड़ गई है कि क्या राज्य में दुर्गा पूजा के दौरान मांस-मछली खाने पर रोक लगेगी। क्योंकि हाल ही में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में भी यह मुख्य मुद्दा बनकर उभरा था। कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने दुर्गा पूजा के दौरान दुर्गा प्रतिमा के आसपास मांसाहारी भोजन न बेचने की अपील की। इसके साथ ही, उन्होंने बंगाल के हिंदुओं से नवरात्रि मनाने का भी आह्वान किया। इससे राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है। धीरेंद्र का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.