नई दिल्ली, फरवरी 26 -- Amit Shah Bihar Tour: मिशन सीमांचल पर तीन दिनों के बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल चुनाव पर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है का आसन्न बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) की जीत होगी और राज्य में हमारी सरकार बनेगी। उन्होंने बंगाल की नई सरकार का पहला एजेंडा भी सेट कर दिया। गुरुवार को किशनगंज से अररिया पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने एसएसबी के नवनिर्मित बॉर्डर आउटपोस्ट लेट्टी व इंदरवा का उद्घाटन किया और एसएसबी की परियोजनाओं का ई-लोकार्पण तथा ई-शिलान्यास किया। अमित शाह आज तीन बजे अररिया कलेक्ट्रियट में वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम-2 पर कार्यान्वयन बैठक करेंगे। इससे सीमावर्ती जिलों के गांवों के विकास का काम होना है। राज्य के सात सीमावर्ती जिलों के डीएमऔर एसपी के साथ भी समीक्षा बैठक तय है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.