बंगाल में फॉर्म-6 को लेकर बवाल, अभिषेक बनर्जी बोले- वोटर लिस्ट के लिए बाहर से आ रहे आवेदन
नई दिल्ली, मार्च 30 -- तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों में हस्तक्षेप करने के प्रयासों का आरोप लगाते हुए सोमवार को अन्य राज्यों से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर प्रपत्र-छह आवेदन जमा किए जाने पर चिंता व्यक्त की और निर्वाचन आयोग (EC) से स्पष्टीकरण मांगा। अभिषेक बनर्जी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि हम जो देख रहे हैं वह बेहद चिंताजनक है। इस बात के उत्तरोत्तर संकेत मिल रहे हैं कि बंगाल की जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों में हस्तक्षेप करने के समन्वित प्रयास किये जा रहे हैं, जिसके केंद्र में भाजपा है और निर्वाचन आयोग आंखें मूंदे हुए है। तृणमूल महासचिव ने शाम को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल से मुलाकात कर इस मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोगों को यह जानने का पूरा अधिकार है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.