बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कार पर पत्थरों से हमला, बोलीं- फट जाता सिर
कोलकाता, अगस्त 9 -- पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कार पर हमला हुआ है। जब वह नॉर्थ 24 परगना में एक टीएमसी कार्यकर्ता से मिलने जा रही थीं, तब उनकी गाड़ी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। ममता बनर्जी ने दावा किया कि उनकी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गए। अगर शीशा खुला होता तो उनका सिर फट जाता। हमले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "पुलिस के सामने ही असामाजिक तत्वों ने मेरी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके। गाड़ी पर हमला इतना जोरदार था कि अगर खिड़कियां खुली होतीं, तो मेरा सिर फट जाता।" बंगाल में अप्रैल-मई में हुए विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की टीएमसी की करारी हार हुई है। 15 साल बाद सत्ता से बाहर हुई टीएमसी के कई नेताओं को विरोध का सामना करना पड़ा है। इससे पहले, ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हो चुका है। उन पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.