नई दिल्ली, मई 2 -- पश्चिम बंगाल में दो विधानसभा सीटों के 15 बूथ पर पनुर्मतदान के बीच फाल्टा में हिंसा की खबरें हैं। जानकारी के मुताबिक यहां टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इसके बाद लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। आपको बता दें कि फाल्टा सीट पर दोबारा वोटिंग नहीं करवाई जा रही है। दरअसल दक्षिण 24 परगान के फाल्टा में बीजेपी समर्थकों का कहना है कि उन्हें टीएमसी के लोगों से लगातार धमकियां मिल रही हैं और 4 मई को वोटों की गिनती के दौरान हिंसा की आशंका है। इसी को लेकर वे प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान टीएमसी के कार्यकर्ता भी निकल गए और इस प्रदर्शन का विरोध करने लगे। इसपर बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ताओं में हाथापाई हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक पहले से ही स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए इस इलाके में सीआरपीएफ औ...