नई दिल्ली, जून 23 -- भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खबर है कि वह सोमवार को अचानक पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे थे। हालांकि, उनके इस दौरे की वजह अब तक साफ नहीं है। खास बात है कि इस दौरान उनसे राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर भी सवाल किया गया था। धनखड़ ने बीते साल जुलाई में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर इस्तीफा दे दिया था।भाजपा सरकार के सवाल पर क्या था रिएक्शन कोलकाता पहुंचे धनखड़ से एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने बात करने की कोशिश की। इस दौरान उनसे सवाल किया गया, 'सर राज्य में पहली बार बीजेपी का सरकार आया है, तो इसपर कुछ बोलेंगे सर।' सवाल पर पूर्व उपराष्ट्रपति ने कोई भी जवाब नहीं दिया और सीधे गाड़ी की ओर बढ़ गए। इसके बाद बंगाल में भाजपा सरकार के पहले बजट को लेकर भी सवाल किया ग...