नई दिल्ली, मार्च 15 -- चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के लिए विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग की घोषणा की सबसे खास बात यह है कि इस बार यहां पर दो ही चरणों में चुनाव हो रहे हैं। यह पहली बार है जब बंगाल में दो चरणों में चुनाव होंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में वोट डाले गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...