कोलकाता, मई 26 -- पश्चिम बंगाल की नई नवेली भाजपा सरकार ने अपने चुनावी वादों के मुताबिक अवैध घुसपैठियों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में शुभेंदु अधिकारी सरकार ने सोमवार को पहली बार राज्य में दो नए होल्डिंग सेंटर यानी डिटेंशन कैम्प खोले हैं, जहां 24 घंटों से भी कम समय में 12 बांग्लादेशी घुसपैठियों को बंद किया गया है। इनमें से नौ मालदा में बने पहले 'होल्डिंग सेंटर' में बंद हैं, जबकि तीन मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला में बने डिटेंशन सेंटर में बंद हैं। शुभेंदु सरकार ने पहले ही घुसपैठियों के खिलाफ डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट अभियान का ऐलान किया है। इसी प्रक्रिया के तहत पहचान किए गए गए घुसपैठियों को बंगलादेश वापस भेजने से पहले अस्थायी रूप से रखने के लिए ये 'होल्डिंग सेंटर' बनाये गये हैं। ये सेंटर क्रमशः मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला और मालद...