नई दिल्ली, मई 6 -- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद से ही हिंसा की खबरें सामने आई हैं। कई जगह पर भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प और हिंसा के बाद दोनों पार्टियों के एक एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है। इस बीच मंगलवार देर रात कोलकाता में भी तनाव फैल गया। यहां तृणमूल कांग्रेस के एक ऑफिस पर बुलडोजर चलाने की खबरें सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक यहां के न्यू मार्केट इलाके में स्थित भीड़ में टीएमसी कार्यालय और कुछ दुकानों को बुलडोजर से ढहा दिया जिसके बाद पार्टी भड़क उठी है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक लोगों के एक समूह ने न्यू मार्केट यूनियन के टीएमसी दफ्तर को निशाना बनाया और बिल्डिंग को पूरी तरह तोड़ दिया। घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिमें इलाके में अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है। घटना के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.