नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- पश्चिम बंगाल में दो दिन बाद दूसरे चरण का मतदान है और उससे पहले एक नया विवाद खड़ा हो गया है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पुलिस ऑब्जर्वर परमार पुरषोत्तमदास के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंच गई है। टीएमसी का आरोप है कि पुरुषोत्तम दास ने बीजेपी उम्मीदवार के साथ एक अनौपचारिक मीटिंग की। पार्टी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया है और उनपर कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए।चुनावी निष्पक्षता पर सवाल टीएमसी ने अपनी याचिका में कहा है कि पुरुषोत्तम दास 142-मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार गौड़ घोष के साथ बैठक में शामिल हुए थे। टीएमसी का कहना है कि इस तरह से किसी पुलिस ऑब्जर्वर का उम्मीदवार से मिलना उसकी निष्पक्षता के खिलाफ है। इससे चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता प्रभावित होती है। ऐसे में हाई कोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.