रुद्रपुर, मई 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अभूतपूर्व सफलता पर जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे 'राष्ट्रवाद की जीत' करार दिया। उन्होंने कहा कि इस परिणाम से स्पष्ट हो गया है कि बंगाल की जनता अब तुष्टिकरण की राजनीति के बजाय विकास और सुरक्षा के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने का अर्थ है कि अब वहां भ्रष्टाचार, कट मनी और सिंडिकेट राज पर रोक लगेगी। जिंदल ने पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही यह सफलता संभव हो सकी है। यह भी पढ़ें- भगवा 'आंधी' में उड़ा ममता का किला; CM धामी ने बताया- ऐतिहासिक जीत के ये 3 हीरो विश्वास जताया कि इस ऐतिहासिक जीत का सकारात्मक प्रभाव उत्तराखंड समेत पूरे देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.