मैनपुरी, मई 8 -- मैनपुरी। समाजवादी पार्टी की सदर विधानसभा की बूथ स्तरीय बैठक में भाग लेने आयीं सांसद डिंपल यादव ने बंगाल चुनाव को लेकर कहा कि चुनाव के समय डर का माहौल क्रिएट किया जाता है। उत्तर प्रदेश में भी किस तरह सुरक्षा बलों का डर रहता है। कार्यकर्ताओं और बूथ एजेंट को धमकाया जाता है कि वह बस्ता ना लगा पाए। भाजपा जिस तरह उत्तर प्रदेश के चुनाव में नतीजे तक पहुंची थी उसी तरह बंगाल में कार्य करके सत्ता में आयी है। सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी के टीएमसी से हमेशा अच्छे रिश्ते रहे हैं और वहां जाकर प्रेस कांफ्रेंस करके कहा गया है कैंपेनिंग वाले दिन जिस तरह से यूट्बर्स लाइव करते हैं। यह टेक्नोलॉजी का जमाना है। अब लाइव करना तो कोई बहुत बड़ी बात रह नहीं गया है। जिस तरह से लाइव फुटेज के चलते पंजाब धांधली हुई थी वह पकड़ी गई थी। समाजवादी पार्टी ...