कोलकाता, मई 4 -- पश्चिम बंगाल में आज (सोमवार, 4 मई को) हो रही वोटों की गिनती में ताजा रुझान मिलने तक मतुआ समुदाय बहुल 11 विधानसभा सीटों में भाजपा पिछड़ती हुई दिख रही है। 9.50 बजे तक 7 सीटों पर आए रुझानों के मुताबिक, सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस बड़ा उलटफेर करते हुए 4 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 2 सीटों पर आगे चल रही है। यह बड़ा उलटफेर दिखता है क्योंकि पिछले विधानसभा चुनावों यानी 2021 के चुनावों में 11 सीटों में से भाजपा ने 10 पर जीत दर्ज की थी, जबकि टीएमसी सिर्फ एक सीट ही जीत पाई थी। पश्चिम बंगाल की राजनीति में मतुआ समुदाय (Matua Community) एक अत्यंत निर्णायक अनुसूचित जाति वोट बैंक है। ऐसा माना जाता है कि इस समुदाय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खासा प्रभाव है। 2026 के विधानसभा चुनाव में भी इस समुदाय पर पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी की...