कोलकाता, सितम्बर 17 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना के तहत दी जाने वाली 3,000 की आर्थिक मदद की चौथी किस्त जारी की गई। इस मौके पर पीएम मोदी ने बृहस्पतिवार को वर्चुअली बंगाल के लोगों को संबोधित किया और कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र महिला को अन्नपूर्णा योजना का लाभ मिले। प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा 1.58 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खातों में मासिक सहायता राशि अंतरित किए जाने के अवसर पर यह बात कही। अन्नपूर्णा योजना पश्चिम बंगाल सरकार की योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 3,000 रुपये भेजे जाते हैं। कोलकाता के पास साल्ट लेक में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य ...