कोलकाता, मार्च 30 -- पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक तब्दीली की है, जिस पर बवाल मच सकता है। चुनाव आयोग ने एक असामान्य कदम उठाते हुए पश्चिम बंगाल के 170 पुलिस स्टेशनों के प्रभारी अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें कोलकाता के 31 और जिलों के 142 पुलिस स्टेशन शामिल हैं। यह राज्य में चुनाव पूर्व सबसे बड़े तबादलों में से एक है। राज्य में कुल 516 पुलिस स्टेशन हैं और नए आदेश से एक ही दिन में एक तिहाई से अधिक प्रभारी अधिकारियों का तबादला हो गया है। व्यापक तबादलों में भाबनीपुर जैसे प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के आमने सामने हैं। प्रशासनिक सूत्रों ने इस कदम को अभूतपूर्व बताया है और कहा है कि आयोग द्वारा इस तरह का बड़े पैमाने पर फ...