संवाददाता, कोलकाता, जुलाई 24 -- पश्चिम बंगाल में हुए 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़े फर्जीवाड़े के संकेत मिले हैं। चुनाव से पहले राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया हुई थी। अब इसमें जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्रों को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। साल 2025 में अचानक बड़ी संख्या में बर्थ सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं। उस समय ममता बनर्जी के नेतत्व वाली टीएमसी की सरकार थी। इस असामान्य उछाल को देखते हुए बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार ने पूरे राज्य में सघन जांच के आदेश दे दिए हैं।पंचायत और नगर पालिकाओं से जब्त होंगे रजिस्टर इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासन पूरी तरह से एक्शन में है। गुरुवार को अधिकारियों को आदेश दिए गए कि वे जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्रों से जुड़े सभी रजिस्टर जब्त कर लें। एक अधिकारी ने नाम न छापने की ...