जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- जमशेदपुर । एमजीएम हॉस्पिटल में मरीजों की संख्या बंगाल चुनाव के कारण बुधवार को अचानक घट गयी। बुधवार को कुल मरीजों की संख्या मात्र 860 थी। जब की सामान्य दिनों में यह संख्या 12-14 सौ रहती है। सूत्रों ने बताया कि बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र से आने वाले मरीज या शहर के कई मरीज जो बंगाल के रहने वाले हैं चुनाव के कारण घर चले गए हैं और इसलिए अस्पताल में ओपीडी में उनकी संख्या तेजी से घट गई है। एक-दो दिन में यह संख्या बढ़ सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...