नई दिल्ली, मार्च 6 -- पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही चुनाव आयोग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। राज्य में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए आयोग की 13 सदस्यीय फुल बेंच आगामी 8 मार्च से कोलकाता के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंच रही है। इस बीच, प्रवर्तन एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे राज्य में अवैध धन और सामग्री की आवाजाही पर लगाम कसने के लिए अभी से कमर कस लें। चुनाव प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए आयोग ने पड़ोसी राज्यों ओडिशा और झारखंड से लगभग 200 नवनियुक्त न्यायिक अधिकारियों को तैनात करने का निर्णय लिया है। ये अधिकारी बंगाल के आठ संवेदनशील जिलों उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हुगली, हावड़ा, बीरभूम, पूर्व और पश्चिम बर्धमान और नादिया में चुनावी विवादो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.