नई दिल्ली, मई 6 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आंतरिक मंथन तेज कर दिया है। ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर बुलाई गई महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के 80 नवनिर्वाचित विधायकों में से मात्र 70 ही पहुंचे, जबकि करीब 10 विधायक अनुपस्थित रहे, यूं कहें तो गायब रहे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में विपक्ष के नेता के चयन पर भी चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार, विधानसभा में टीएमसी की रणनीति तय करने के साथ-साथ 10 सदस्यीय तथ्य-जांच समिति के गठन पर भी विचार किया गया।अभिषेक बनर्जी समेत शीर्ष नेता रहे मौजूद बताया जा रहा है कि टीएमसी की राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी बैठक में शामिल हुए। ममता बनर्जी के आवास पर आयोजित इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद और विधायक बड़े संख्या में पहुंचे। पार्टी विधानसभ...