नई दिल्ली, मई 3 -- पश्चिम बंगाल के नोआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल को ईवीएम मशीनों के साथ इस्तेमाल हुई वीवीपैट पर्चियां सड़क के किनारे बिखरी हुई मिली हैं। इस गंभीर घटना ने चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना का पता चलते ही भाजपा, तृणमूल कांग्रेस और सीपीआई(M) के उम्मीदवार मौके पर पहुंचे और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए तत्काल जांच की मांग की। तीनों उम्मीदवारों ने वीवीपैट स्लिप्स के लीक होने को चुनाव की निष्पक्षता पर हमला बताते हुए इसे बेहद गंभीर मामला करार दिया। जानकारी के अनुसार, बंगाल में मतगणना से ठीक एक दिन पहले नोआपाड़ा विधानसभा के बूथ नंबर 29 की वीवीपैट पर्चियां मध्यग्राम विधानसभा क्षेत्र के इचापुर नीलगंज पंचायत अंतर्गत सुभाषनगर इलाके में फेंकी हुई अवस्था में मिलीं। सीपीआई(M) उम्मीदवार गार्गी चटर्जी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.