नई दिल्ली, मई 5 -- पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को महज 2 सीटें ही मिली हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में वह 4 सीटें ही जीत पाई है। इसी राज्य में उसे 2021 के चुनाव में 18 पर जीत हासिल हुई थी। इस तरह देखें तो दोनों ही राज्यों से कांग्रेस के हाथ निराशा लगी है। फिर भी एक वजह से वह खुश होगी। वह यह कि यहां ममता बनर्जी और एमके स्टालिन जैसे दिग्गज नेता हार गए हैं। ये दोनों ही नेता सत्ता खोने के साथ ही अपनी सीटें भी गंवा बैठे। अब दोनों के विधानसभा से ही बाहर हो जाने के बाद इन नेताओं का इकबाल भी कम हुआ है। खासतौर पर INDIA अलायंस में इनका वजन कम होगा, जिसका नेता बनने की भी अकसर इनके समर्थक महत्वाकांक्षा जाहिर करते थे। कांग्रेस के लिए यही राहत की बात है और अब उसके नेता राहुल गांधी के पास देश भर में नेता विपक्ष के तौर पर स्थापित होने का मौका...