बोकारो, मई 5 -- बेरमो, हिटी। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत सहित असम व पुडुचेरी में सोमवार को प्रचंड जीत पर बेरमो में भाजपाइयों ने जश्न मनाया। मिठाई खाई-खिलायी और आतिशबाजी की। गोमिया में भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष डा सुरेंद्र राज, भाजपा ओबीसी मोर्चा के केंद्रीय सदस्य देवनारायण प्रजापति एवं गोमिया मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज बहुत ही खुशी की बात है कि अब बंगाल वासियों को न्याय मिलेगा और राज्य में चहुंमुखी विकास होगा। इसी प्रकार असम एवं पुडुचेरी में भी भाजपा की सरकार बनने पर काफी खुशी हो रही है और पुनः इन राज्यों में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास कार्यों की झड़ी लगाई जाएगी। एसटी मोर्चा के जिला मंत्री दरबारी मांझी, साड़म मंडल अध्यक्ष उषा चौहान, पू...