बंगाल में एक और रेप-मर्डर का आरोपी ढेर, पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था
उत्तर 24 परगना, अक्टूबर 27 -- पश्चिम बंगाल के गायघाटा में 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार 23 वर्षीय प्रह्लाद दास की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात आरोपी को वारदात वाली जगह पर सीन रीक्रिएट कराने के लिए ले जाया गया था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली और पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चांदपाड़ा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग में कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। हालांकि, अब इस बात की भी जांच होने की संभावना है कि आरोपी एस्कॉर्ट कर रहे पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.