नई दिल्ली, मई 20 -- पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठियों का आना अब और मुश्किल होने जा रहा है। घुसपैठियों पर भाजपा की शुभेंदु सरकार का हंटर चला है। शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को बीएसएफ को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़ लगाने और सुरक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जमीन सौंप दी है। इसकी शुरुआत 27 किलोमीटर के हिस्से से हुई। उन्होंने कहा कि राज्य में सीमा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए जहां भी जरूरत होगी, और जमीन दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...