बंगाल में अब अशोक स्तंभ, शुभेंदु ने हटाया ममता बनर्जी का बिस्वा बांग्ला लोगो; रंग भी हुआ भगवा
नई दिल्ली, मई 17 -- Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने राज्य की प्रशासनिक पहचान को बदलने की प्रक्रिया तेज कर दी है। ममता बनर्जी शासन की पहचान माने जाने वाले विश्व बांग्ला (Biswa Bangla) लोगो को अब आधिकारिक मंचों और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे से हटाया जा रहा है। इसकी जगह अब भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ को राज्य की मुख्य पहचान के रूप में स्थापित किया जा रहा है। पुनर्ब्रांडिंग का सबसे बड़ा असर कोलकाता के प्रतिष्ठित साल्ट लेक स्टेडियम में देखने को मिला, जहां से 'विश्व बांग्ला' के साइनेज को हटाकर राष्ट्रीय प्रतीक लगा दिया गया है। राज्य सरकार का मुख्य पोर्टल एगिये बांग्ला अब पूरी तरह बदल गया है। यहां से विश्व बांग्ला लोगो हटाकर अशोक स्तंभ लगा दिया गया है। पोर्टल का पुराना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.