हमीरपुर, अप्रैल 11 -- हमीरपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का शनिवार को जनपद आगमन हुआ। इस दौरान भाजपाइयों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। डाक बंगले में डीएम-एसपी के साथ मिलकर पिछड़ा वर्ग कल्याण से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक भी की। यहां पत्रकारों से वार्ता में साध्वी निरंजन ज्योति ने पश्चिम बंगाल चुनाव और महिला आरक्षण बिल को लकेर बातचीत भी की। शनिवार को दिन में दो बजे के आसपास हमीरपुर पहुंची साध्वी निरंजन ज्योति का यमुना पुल पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। डाक बंगले में कुछ देर रुकी साध्वी निरंजन ज्योति ने पश्चिम बंगाल के चुनाव को लेकर पत्रकारों से कहा कि वहां के अधिकारियों को राजनैतिक पार्टी के लोगों ने कैद किया है। उन्होंने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा यदि अपने काम किया है तो जनता पर विश्वास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.