हमीरपुर, मई 4 -- हमीरपुर, संवाददाता। बंगाल सहित तीन राज्यों में पार्टी की प्रचंड जीत पर भाजपाइयों में उत्साह की लहर दौड़ गई। जनपद भर में भाजपाइयों ने इस जीत पर जमकर जश्न मनाया। पार्टी कार्यालय में फूलों की होली खेली गई। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान जयश्रीराम के जयघोष भी लगते रहे। राठ, मौदहा, सरीला, कुरारा, मुस्करा, सुमेरपुर जैसे कस्बों में भी भाजपाइयों ने जीत का जश्न मनाते हुए जमकर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी。 यह भी पढ़ें- भाजपा ने बंगाल समेत तीन राज्यों में जीत पर शहर में विजय उत्सव मनायाजश्न का माहौल मौदहा कस्बे के पांडव गेस्ट हाउस में भाजपा के जिला प्रभारी देवेश कोरी, जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, राठ विधायक मनीषा अनुरागी की मौजूदगी में पश्चिम बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपा-एनडीए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.