कानपुर, दिसम्बर 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बीसीसीआई की कूच बिहार ट्रॉफी के मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने बंगाल के खिलाफ मजबूत पकड़ बना ली है। यूपी के गेंदबाजों ने पहले बंगाल की पूरी टीम को पहली पारी में 171 रन पर समेट दिया, इसके बाद बल्लेबाजों ने 45 रन की महत्वपूर्ण बढ़त दिलाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। बरेली के एसआरएमएस मैदान पर खेले जा रहे मैच के पहले दो दिन खराब मौसम के कारण मैच नहीं हो सका। तीसरे दिन गुरुवार को टॉस जीतकर उत्तर प्रदेश ने पहले बंगाल को बल्लेबाजी के लिए उतारा। बंगाल की टीम 33.1 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अभिप्रय बिश्वास ने 41 रन, आदित्य रॉय ने 40 रन और विराट चौहान ने 32 रन बनाए। उत्तर प्रदेश की गेंदबाजी में रवि सैनी ने तीन विकेट, भावी शर्मा, अयान अकरम और यश पवार ने दो-दो विकेट लिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.