बिहारशरीफ, अप्रैल 5 -- बंगाल ने गुजरात को 18-0 के भारी अंतर से दी करारी शिकस्त यूपी ने मणिपुर को 17-1 से और बंगाल ने गुजरात को 18-0 से रौंदा राजगीर स्टेडियम में रविवार को खेले गए सब जूनियर नेशनल हॉकी के छह मुकाबले फोटो हॉकी 01: राजगीर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में रविवार को खेले गए मैच के दौरान गेंद को लेकर भिड़ते गुजरात और बंगाल के खिलाड़ी। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। राजगीर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 16वीं सब जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के पांचवें दिन रविवार को कुल छह रोमांचक मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों में बंगाल और उत्तर प्रदेश की टीमों ने पूरी तरह से एकतरफा जीत हासिल की। जबकि अन्य मैचों में भी खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दिन के सबसे एकतरफा मुकाबले में बंगाल ने गुजरात को 18-0 के विशाल अंतर से करारी शिकस्त ...