बंगाल टूरिज्म फेस्ट में सहभागी बना बिहार
पटना, जून 19 -- बिहार का पर्यटन विभाग कोलकाता स्थित खुदीराम अनुशीलन केंद्र में 19 से 21 जून तक आयोजित बंगाल टूरिज्म फेस्ट 2026 में सहभागिता कर रहा है। यह आयोजन 'एसोसिएशन ऑफ टूरिज्म सर्विस प्रोवाइडर्स ऑफ बंगाल' की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक राजेश रोशन के नेतृत्व में बिहार पर्यटन विभाग द्वारा राज्य के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं विरासत पर्यटन स्थलों का समुचित प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। विभाग के प्रदर्शनी स्टॉल पर बिहार की पर्यटन संभावनाओं, पर्यटन परिपथों, बौद्ध, जैन, सिख तथा रामायण सर्किट सहित राज्य की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान से संबंधित प्रचार सामग्री आगंतुकों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.