रायपुर, जुलाई 19 -- छत्तीसगढ़ में मॉनसून एकबार फिर ऐक्टिव हो गया है। इस बीच पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी झारखंड के ऊपर बने निम्न दबाव का छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी व्यापक असर देखने को मिल रहा है। इन वेदर सिस्टम के कारण बीते 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जबकि कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश देखी गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। वहीं मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने आम लोगों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान रायपुर में बादल छाए...