लखीसराय, मई 4 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त प्रचंड बहुमत के उपलक्ष्य में आज लखीसराय में भव्य विजय जुलूस का आयोजन किया गया। यह जुलूस भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाला गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, जोश और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह भी पढ़ें- बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर तोरपा में जश्न जुलूस का प्रारंभ विजय जुलूस छोटी दुर्गा स्थान से प्रारंभ होकर शहीद द्वार तक निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से झाड़ मूढ़ी का वितरण किया और आम लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। पूरे मार्ग में जोशीले नारों और देशभक्ति के गीतों से वातावरण उत्सवमय बना...